रायबरेली-अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल,,

रायबरेली-अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल,,
रायबरेली-अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोग घायल,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत कुल 3 लोग घायल हो गये, राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना बुधवार रात की है, जहां कस्बे के निकट अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार राजकुमार 42 वर्ष निवासी पूरे चाहिल मजरे कंदरावां घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बाबूगंज बाजार के पास की है, जहां गुरुवार की दोपहर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार अमन कुमार 22 वर्ष व उनकी चाची राजकली 42 वर्ष निवासी जमुनापुर घायल हो गये, सूचना पर ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया गया है।