Raibareli-जगतपुर चौराहे पर लोगों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई *

Raibareli-जगतपुर चौराहे पर लोगों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई  *

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट सत्यम बाजपेई

जगतपुर- रायबरेली-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जगतपुर चौराहे पर जगतपुर थाना अध्यक्ष द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

नेताजी की जयंती पर मंगलवार को जगतपुर चौराहे  में दो पहिया चलको व चार पहिया चालको  को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने शपथ सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई इस अवसर पर जगतपुर थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से मार्ग दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ,वही चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट अवश्य पहननी चाहिए  । नशे की हालत में वाहन चलाना वाहन चलाने वाले व किसी दूसरे के लिए सदैव हानिकारक होता है। नशे की हालत में कभी भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। अधिकांश मार्ग दुर्घटनाएं घटनाएं नशे में वाहन चलाने की वजह से होती हैं।