सेवा ही संकल्प पदयात्रा का राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

सेवा ही संकल्प पदयात्रा का राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
सेवा ही संकल्प पदयात्रा का राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-सेवा ही संकल्प पदयात्रा के अंतर्गत राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद के कई स्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जन चौपाल भी लगाई। जिसमें उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त राज्य मंत्री ने गांव का भ्रमण किया और बारिश से प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान राज्य मंत्री ने इब्राहिमपुर, सड़वा,मानहेरू, जफरापुर, बेलाखारा, बेलाटेकेई, बेला गुसीसी,बेलाभेला, भूएमऊ,हनुमानगंज,भरतगंज, लक्ष्मणगंज,लोध्वारी, खुरहटी, रामगंज,मोहगवा,गोनद्वारा का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री ने सभी प्रमुख स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिए। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी तत्परता दिखाते हुए सरकारी योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने का प्रयास करें।