रायबरेली-मोदी सरकार ने राष्ट्र को आर्थिक , धार्मिक रूप से किया समृद्ध,,,

रायबरेली-मोदी सरकार ने राष्ट्र को आर्थिक , धार्मिक रूप से किया समृद्ध,,,

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार -रायबरेली-केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्र को न सिर्फ आर्थिक रूप से समृद्ध किया है अपित उन्होंने धार्मिक रूप से भी देश को संपन्नता दिलाई है ।आज भारत देश विश्व स्तर पर एक सशक्त गौरवशाली राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। यह विचार प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।
  कस्बे से जुड़े सैनी उत्सव लॉन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं का सिलसिलेवार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की सरकार द्वारा देश के विकास के लिए गरीबों को राशन ही नहीं सड़को को चमकाने का कार्य किया, आवास बनाने के साथ साथ आस्था के प्रतीक श्रीराम के मंदिर सहित दर्जनो मंदिरों का कायाकल्प भी किया, देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ साथ वाह्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।  ऊँचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल , भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह (साधू भय्या), ओम प्रकाश साहू, प्रवीण गुप्ता, सुधीर गुप्ता,   समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।