Raibareli-विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा चलाया गया विकास चेतना सप्ताह

Raibareli-विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा चलाया गया विकास चेतना सप्ताह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालगंज जिले मे स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट(SFD) गतिविधि  द्वारा चल रहे विकास चेतना सप्ताह में *डलमऊ नगर इकाई* द्वारा  गंगा तट के किनारे *मिशन क्लीन गंगा* चलाया गया साथ ही साथ घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं वह स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया *हम गंगा को माँ का दर्जा देते हैं और हम अपनी माँ को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं।* मिशन के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत साथ ही साथ श्रद्धालुओं से निवेदन वह तीर्थ पुरोहितों से अपने-अपने घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवम सोनकर,शिव85,प्रिंस राव आयुष शुक्ला,अल्पना यादव, रोशनी अग्रहरी पूर्णिमा अग्रहरी,राहुल सोनकर,निखिल सोनकर, अभिषेक द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।