रायबरेली-अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर,खाली कराई गई तालाब और बंजर की जमीन

रायबरेली-अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर,खाली कराई गई तालाब और बंजर की जमीन

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - नगर से जुड़ी हुई तालाब और ग्राम पंचायत की बेस कीमती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चलाया है । इसमें कारण आधा दर्जन लोग प्रभावित हुए है । दो मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है ।
      नगर के गंदा नाला पुल के पास तालाब और ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करके कई लोगों ने लकड़ी की दुकान खोल रखी थी । यहां पर तीन पक्के मकान भी बने हुए थे । करीब दो साल पहले तहसील प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू की । उस समय भी कुछ अवैध कब्जा हटाया गया था , किंतु काफी हिस्से पर अभी भी कब्जा बरकरार था । जिस पर शनिवार को फिर बुलडोजर गरजा और दो मकानों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त करने के साथ आधा दर्जन लोगों के अस्थाई कब्जे को हटाया गया है । तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने बताया कि गाटा संख्या 4040 , 4043 पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है । इसमें कुछ भूमि तालाब की है , जबकि कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत की बंजर भूमि है ।