रायबरेली-गीता श्लोक गायन का आठवां क्लस्टर संपन्न

रायबरेली-गीता श्लोक गायन का आठवां क्लस्टर संपन्न

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - चिन्मय विद्यालय द्वारा आयोजित गीता श्लोकगायन प्रतियोगिता का द्वितीय चरण विवेकानन्द चिल्ड्रेन अकादमी में संपन्न हुआ। यह जनपदस्तरीय प्रतियोगिता का आठवा क्लस्टर था। 
भगवद्गीता की शिक्षा छात्रों के जीवन में संतुलन स्थापित करती है। और उनके जीवन में मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करती है। जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रचार प्रसार करने में चिन्मय विद्यालय सतत तत्पर है। इस द्वितीय चरण की प्रतियोगिता को सफल बनाने में विवेकानन्द चिल्ड्रेन अकादमी के प्रबंधक श्री भास्कर प्रताप सिंह जी का अभूतपूर्व योगदान है। चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी जी जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रचार प्रसार करने में अग्रणी रूप में समर्पित है।