Raibareli-तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोगों का मोहा मन

Raibareli-तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोगों का मोहा मन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

 रायबरेली - डलमऊ तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं डलमऊ क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में स्थित एस एन जे एच स्कूल में प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी डलमऊ मनोज सिंह कोतवाली में प्रभारी पवन सोनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक नवीन कुमार एवं विकासखंड में खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव ने ध्वजारोहण किया शैक्षिक संस्थानों में न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक बाबू किशोरी लाल यादव शांति मनोहर इंटर कॉलेज में प्रबंधक संदीप चौधरी ने ध्वजारोहण किया राधा कृष्ण महाविद्यालय बड़ा मठ में स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने ध्वजारोहण किया
    78 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह से ही आजादी के जश्न को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई वहीं पर शैक्षिक संस्थानों में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए डलमऊ बड़ा मठ स्थित संस्कृत महाविद्यालय में गुरुकुल पद्धति से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया स्वामी जी एवं आचार्य की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया कंपोजिट विद्यालय सिंदूरामऊ में बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी निकाली नेहरू जूनियर हाई स्कूल जोहवा नटकी, शांति मनोहर इंटर कॉलेज मुराई बाग एवं ज्योतिबा राव फूले विद्यालय सराय लखनी में बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।