बाल पुष्टाहार मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा विकसित भारत यात्रा का किया गया स्वागत

बाल पुष्टाहार मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा विकसित भारत यात्रा का किया गया स्वागत

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-700 7782057
    9838 39 2747





बछरावां- रायबरेली-सरकार द्वारा आगामी 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चलाई जा रही विकसित भारत यात्रा का स्वागत बछरावां विकासखंड की ग्राम सभा दुंदगढ़ में बाल पुष्टाहार मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया।
इस मौके पर एक वृहद्ध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में  ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।वहीं डोन के द्वारा पूरे गांव के अंदर दवावों का छिड़काव भी किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री महोदया ने कहा की मौजूदा केंद्र सरकार के मुखिया मोदी जी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।  प्रत्येक व्यक्ति को इस पावन मिशन में सरकार का साथ देना चाहिए।
मंत्री महोदया द्वारा ग्राम सभा के कुछ आवासीय लाभार्थियों को मौके पर आवासों की चाबी भी सौंप गई। 
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का  दायित्व बनता है कि वह सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास करें ।इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी एवं विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारियों का मौजूद रहे।