रायबरेली-सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया : मनोज पाण्डेय

रायबरेली-सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया : मनोज पाण्डेय

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

पटेल के ऐतिहासिक कार्यों को देश कभी नहीं भुला सकता, दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देते हैं लौह पुरुष : मनोज पाण्डेय

रायबरेली- ऊंचाहार-रोहनियां में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशाल जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि देश उनके ऐतिहासिक कार्यों को कभी भुला नहीं सकता।

मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि आजादी के समय 500 से अधिक रियासतों में बंटे भारत को एक झंडे और एक राष्ट्र के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प के बल पर किया था। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण के साथ ही देश के गृहमंत्री के रूप में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे, राष्ट्रहित में कड़े निर्णय लेने की क्षमता और देश के प्रति समर्पण सरदार पटेल के व्यक्तित्व की पहचान थी। उनके जीवन और कार्यों से वह सदैव प्रभावित रहे हैं। मनोज पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल उनके आदर्श हैं और उनसे ही दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए रायबरेली बस स्टैंड पर लंबे समय बाद सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने का अवसर मिला। इसके अलावा ऊंचाहार के जगतपुर में भव्य पटेल स्मृति द्वार तथा रोहनियां में विशाल पटेल पार्क और सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई गई।

समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के.के. पटेल, प्रधान शिवलोचन पटेल, पूर्व प्रधान विश्राम पटेल, प्रधान सुरेश पटेल, लाल बहादुर पटेल, उमाशंकर पटेल, रोशन पटेल, प्रधान दिनेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान लल्लू, ब्लॉक प्रभारी शिवपूजन द्विवेदी, अमित द्विवेदी, रत्नेश पटेल, अर्जुन पटेल, बिंदेश्वरी तिवारी, राकेश तिवारी, छोटेलाल पासी एवं प्रधान रामलखन पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।