रायबरेली: बेटे का इलाज कराकर लौट रही महिला से दुष्कर्म का आरोप, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में बेटे का इलाज कराकर घर लौट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने बारिश का हवाला देकर महिला को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले के अनुसार, पीड़िता जनपद के डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने बेटे का इलाज कराने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक देशराज उसे लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में बारिश होने के चलते चालक महिला को अपने घर ले गया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

rexpress 