रायबरेली: सरकारी राशन की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल चोरी करने वाले चारों अभियुक्तों को गदागंज पुलिस ने भेजा जेल
रायबरेली। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में सरकारी कोटे की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने सरकारी राशन की दुकान का ताला तोड़कर 11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल चोरी कर लिया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम लोधी, नीलू लोधी, शिवा लोधी और विपिन लोधी के रूप में हुई है।
चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी जयसिंह का पुरवा मजरे गौरा हरदों के पास स्थित नहर पुलिया से की गई। गदागंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सरकारी राशन की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

rexpress 