रायबरेली: पुरानी रंजिश में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
सरिया और लोहे की रॉड से हमलावरों ने किया हमला, जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अधिवक्ता
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गनपत गली के पास हुई इस घटना में अधिवक्ता नागमणि जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अधिवक्ता पर सरिया और लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
मामले में पुलिस ने चार नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

rexpress 