रायबरेली-देश की बड़ी कंपनी ने अपनी सहयोगी संस्था का बनाया फर्जी जीएसटी, कोतवाली में शिकायत

रायबरेली-देश की बड़ी कंपनी ने अपनी सहयोगी संस्था का बनाया फर्जी जीएसटी, कोतवाली में शिकायत

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की एक कंपनी पर अपने सहयोगी संस्था का फर्जी जीएसटी बनाने का आरोप लगा है।संस्था द्वारा मामले की शिकायत ऊंचाहार कोतवाली में की गई है।
       देश की प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनी कन्वर्ट इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड विगत कई वर्षों से एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में पर्यावरण में कार्बन की मात्रा शून्य करने वाली चिमनी का निर्माण कर रही है । क्षेत्र के चांदन का पुरवा मजरे सवैया राजे निवासी नीरज मौर्य का कहना है कि उनकी फर्म प्रताप इंटरप्राइजेज का एनटीपीसी की स्टेट बैंक में खाता है। उन्होंने अपनी कंपनी को कनवर इंटरप्राइजेज से संबद्ध कर रखा है ।उनका आरोप है कि कनवर इंटरप्राइजेज ने उनकी कंपनी का फर्जी जीएसटी बना दिया है। जबकि उन्होंने अपने खाते से अप्रैल 22 से जनवरी 24 तक कोई लेन देन नहीं किया है । उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में की है और मांग की है कि उनके साथ धोखाधड़ी करने के मामले में कनवर इंटरप्राइजेज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।