Raibareli-सलोन में ग्राम न्यायालय की शुरुआत हुई। अंकित सिन्हा होंगे न्याय अधिकारी।

Raibareli-सलोन में ग्राम न्यायालय की शुरुआत हुई। अंकित सिन्हा होंगे न्याय अधिकारी।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय

सलोन-तहसील सलोन में ग्राम न्यायालय की शुक्रवार से शुरुआत हुई है। ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी अंकित सिन्हा की उपस्थिति में न्यायालय कार्य की शुरुआत हुई। अब क्षेत्र के डीह, नसीराबाद,सलोन, के लोगों को छोटे-छोटे मुकदमे के लिए जनपद के दीवानी न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा। सलोन क्षेत्र के लोगों का काफी दिनों से तहसील सलोन में ग्राम न्यायालय बनने का देखा जा रहा है सपना आज शुक्रवार को पूरा हुआ। ग्राम न्यायालय तहसील सलोन के न्याय अधिकारी अंकित सिन्हा की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी आशुतोष राय क्षेत्राधिकार अमित सिंह के साथ दर्जनों अधिवक्ता के साथ न्यायालय के विधि विधान से न्यायालय की शुरुआत की गई। बस स्टेशन के पास स्थित पुरानी एसडीएम कोर्ट मे ग्राम न्यायालय बनाया गया है। ग्राम न्यायालय में मौजूद न्याय अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में ग्राम न्यायालय की शुरुआत की गई है।इस कोर्ट में आजीवन कारावास या 2 वर्ष के कारावास से अनाधिक दंडनीय नहीं है, चोरी का मामला, धारा 323, 504 ,506, मजदूरी भुगतान, पशु क्रूरता अत्याचार, घरेलू हिंसा, पत्नी, माता-पिता व बच्चों के भरण पोषण, बंधुआ मजदूर उन्मूलन, जैसे मामलों की सुनवाई ग्राम अदालत में होगी। सलोन में ग्राम न्यायालय खुलने से लोगों में खुशी की लहर है। में ग्राम न्यायालय की शुरुआत हुई



सलोन। तहसील सलोन में ग्राम न्यायालय की शुक्रवार से शुरुआत हुई है। ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी अंकित सिन्हा की उपस्थिति में न्यायालय कार्य की शुरुआत हुई। अब क्षेत्र के डीह, नसीराबाद,सलोन, के लोगों को छोटे-छोटे मुकदमे के लिए जनपद के दीवानी न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा। सलोन क्षेत्र के लोगों का काफी दिनों से तहसील सलोन में ग्राम न्यायालय बनने का देखा जा रहा है सपना आज शुक्रवार को पूरा हुआ। ग्राम न्यायालय तहसील सलोन के न्याय अधिकारी अंकित सिन्हा की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी आशुतोष राय क्षेत्राधिकार अमित सिंह के साथ दर्जनों अधिवक्ता के साथ न्यायालय के विधि विधान से न्यायालय की शुरुआत की गई। बस स्टेशन के पास स्थित पुरानी एसडीएम कोर्ट मे ग्राम न्यायालय बनाया गया है। ग्राम न्यायालय में मौजूद न्याय अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में ग्राम न्यायालय की शुरुआत की गई है।इस कोर्ट में आजीवन कारावास या 2 वर्ष के कारावास से अनाधिक दंडनीय नहीं है, चोरी का मामला, धारा 323, 504 ,506, मजदूरी भुगतान, पशु क्रूरता अत्याचार, घरेलू हिंसा, पत्नी, माता-पिता व बच्चों के भरण पोषण, बंधुआ मजदूर उन्मूलन, जैसे मामलों की सुनवाई ग्राम अदालत में होगी। सलोन में ग्राम न्यायालय खुलने से लोगों में खुशी की लहर है।