Raibareli-फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पर कोटा हासिल करने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत,,,,

Raibareli-फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पर कोटा हासिल करने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत,,,,
Raibareli-फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पर कोटा हासिल करने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- कोटा चयन में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर हासिल करने का मामला सामने आया है । मामले का खुलासा सूचना का अधिकार के तहत हुआ है । उसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत की गई है ।
    क्षेत्र के गांव ईश्वरदास पुर का सरकारी कोटा सन 2018  से गांव की मुन्नीदेवी के नाम है । कोटा चयन के समय उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास होने की मार्कशीट लगाई थी । मामले में गांव के राज नारायण मिश्र ने सूचना का


 अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय से जानकारी चाही तो विद्यालय ने लिखित रूप में बताया कि मुन्नीदेवी ने उनके विद्यालय में पढ़ाई नहीं की है , जिससे यह प्रमाणित हो गया कि उनका शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी है । प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है । राज नारायण ने बताया कि पूर्व में कोटेदार द्वारा अंत्योदय योजना का लाभ भी लिया जाता रहा है , जिसकी शिकायत की गई थी , जिसके बाद उनका अंत्योदय कार्ड निरस्त कर दिया गया था । उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की है ।