रायबरेली-हापुड़ में हुई घटना के समर्थन में वकीलों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली-हापुड़ में हुई घटना के समर्थन में वकीलों ने किया प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-हापुड़ में महिला अधिवक्ता पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के मामले में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर यूपी जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पूरे दिन अधिवक्तागंड़ न्यायिक कार्य से विरत रहे।
        हापुड़ में महिला अधिवक्ता समेत  अन्य अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करते हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया था। इसमें बहुतायत वकीलों को चोटें भी आई थी। घटना को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सभागार में बैठक के बाद तहसील परिसर व न्यायालय कक्ष के सामने घूम घूम कर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। तथा दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाए जाने की मांग करते रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह चंदेल ने कहा कि पुलिस द्वारा वकीलों के साथ आघात किया गया है, जो निंदनीय है। हम अधिवक्ता गण न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान सभी अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय बहादुर मौर्य, उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, सीके शुक्ल, महेश द्विवेदी, चंद्रमणि त्रिपाठी, शिवजी पांडेय, गिरीश चंद द्विवेदी, राम सिंह, विमल कुमार, मनोज कुमार शुक्ल, संदीप कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।