चंद्रयान -3 के बाद अब सूर्य मिशन पर टिकी देश की निगाहे, आदित्य -L1 की सफलता के लिए काशी में हुई प्रार्थना
वाराणसी.चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हुई हैं. 2 सितंबर को लांच जीने वाले आदित्य -L 1 की सफलता के लिए देशभर में प्रार्थना किया जा रहा है. चंद्रयान -3 की सफलता के साथ उत्साहित लोगो ने सूर्य मिशन की सफलता की कमाना को लेकर धर्म की नगरी काशी में प्रार्थना किया. वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध असि घाट पर सूर्यमिशन की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की गई. इस मौके पर मां गंगा की आरती करने वाले आर्चको ने मां गंगा की विशेष आरती कर आदित्य -L 1 की सफलता की कामना की.
आदित्य -L 1 की सफलता के लिए किया गया मां गंगा में दीप दान

rexpress 