रायबरेली-पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से गांजा व असलहे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

रायबरेली-पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से गांजा व असलहे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली पुलिस ने दो अलग स्थानों से गांजा व असलहे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शनिवार की सुबह कंदरावां चौराहे के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, इस दौरान उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया, सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया
 है।

मनीरामपुर पुल के पास शनिवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद हुई है, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि रहीम निवासी मास्टरगंज को गांजे व संगम सिंह उर्फ अभय सिंह निवासी कमालपुर के अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।