रायबरेली-पति से हुए विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ हुइ मौत,,,,

रायबरेली-पति से हुए विवाद में  महिला ने खाया जहरीला पदार्थ हुइ मौत,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली -पति से हुए विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मामला क्षेत्र के गांव अरखा का है, जहां शनिवार की सुबह गाँव निवासी किशन कश्यप का उसकी पत्नी आरती कश्यप 26 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वो काम पर चला गया,थोड़ी ही देर में उसकी मां ने उसे पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी, तो घर पहुंचकर पत्नी को लेकर सीएचसी आया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।