Raibareli-हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को व्यापार मंडल ने दी श्रद्वांजलि

Raibareli-हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को व्यापार मंडल ने दी श्रद्वांजलि

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली-सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के दुखद निधन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय दीप पैलेस में किया गया जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन व अन्य पदाधिकारियों ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि सबको हंसाने वाला आज चिरनिंद्रा में सो गया। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने राजू श्रीवास्तव को जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार बताया। जिला प्रभारी संदीप जैन ने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जय नारायण चौधरी, प्रभाकर गुप्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता राजकुमारी सिंह प्रियंका अवस्थी विमलेश मिश्रा उषा किरण सिंह विक्की सिंह ओम प्रकाश सावलानी आदि ने शोक व्यक्त किया।