अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बड़ा बयान 11 मार्च को 40 दिन पूरे हो रहे है अब सवाल तो उठेगा ही असली हिन्दू कौन है- अवमुक्तेश्वरानंद

अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बड़ा बयान 11 मार्च को 40 दिन पूरे हो रहे है अब सवाल तो उठेगा ही असली हिन्दू कौन है- अवमुक्तेश्वरानंद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली:स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रायबरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार और सनातन से जुड़े मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार के कई लोग स्वयं को सनातनी बताते हैं, लेकिन उनके व्यवहार से सनातन धर्म के अनुयायी विचलित हो रहे हैं।
स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जिन्हें अब तक असली सनातनी समझा जा रहा था, वे वास्तव में सनातन मूल्यों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने बटुकों के कथित अपमान के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में बीजेपी की चुप्पी समझ से परे है। उनका कहना था कि बटुकों का अपमान करने वाले और उस पर चुप रहने वाले लोग एक ही मानसिकता के हैं।
उन्होंने ब्रजेश पाठक द्वारा बटुकों के सम्मान और समर्थन की बात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब वर्तमान में सत्ता उनके पास है तो अभी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही, भविष्य में कार्रवाई की बात क्यों की जा रही है।
स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह केवल उनकी आवाज नहीं बल्कि पूरे देश की आवाज बन चुकी है, जिसे कोई दबा नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि “धर्म युद्ध के शंखनाद की यात्रा” शुरू हो चुकी है और 11 मार्च को इस आंदोलन के 40 दिन पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में अब यह सवाल जरूर उठेगा कि असली हिंदू कौन है।
दरअसल, स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार देर शाम रायबरेली पहुंचे थे और यहीं रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह उन्होंने मीडिया से बातचीत कर यह बयान दिया। इसके बाद उनकी यात्रा रायबरेली से गेंगासो होते हुए उन्नाव के लिए रवाना हो गई।