रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी,

रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई  मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी,
रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई  मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी,

-:विज्ञापन:-


    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व पर क्षेत्र के गोकना गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी । गंगा तटों पर श्रद्धा ,आस्था , उल्लास का अद्भुद संगम देखने को मिला । लाखों लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पूजन दान किया है ।


    गोकना गंगा घाट पर विभिन्न जनपदों और दूर दराज के क्षेत्र से आए महिला, बच्चों आदि भक्तों ने मोक्ष दायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, भक्तों ने गरीब-निराश्रितों को दान समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर पुण्यार्जित किया। क्षेत्र के गोकना घाट के अलावा गोला घाट , बादशाहपुर घाट और पूरे तीर गंगा घाट पर रात से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था । गुरुवार शाम को शुरुआत में भीड़ न होने के कारण मेले में आए दुकानदार निराश थे , किंतु रात होते ही जब अमेठी , सुल्तानपुर , प्रतापगढ़ और जनपद के दूर दराज क्षेत्रों की भीड़ आना शुरू हुई तो दुकानदारों के चेहरे खिल उठे । रात दो बजे से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा ।

खराब रास्तों ने बढ़ाई दिक्कत

गोकना गंगा घाट को जाने वाले मार्गों की बदहाली के कारण स्नानार्थियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा । एक ओर जुगराजपुर गांव से गोकना घाट तक दूसरी ओर कुशल का पुरवा तिराहा से गोकना घाट तक दोनों मार्ग बहुत बदहाल दशा मे है । इसलिए स्नानार्थी दिन भर परेशान रहे । सड़क पर बने बड़े बड़े खतरनाक गड्ढों से लोग बचकर निकल रहे थे ।