रायबरेली- खीरों थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा

रायबरेली- खीरों थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
रायबरेली- खीरों थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। दुबेनखेड़ा के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल युवकों की पहचान कुलदीप यादव और अभिषेक के रूप में हुई है, जो उन्नाव जिले के कुतुबपुर बाबू खेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।