रायबरेली-गुलरिहा गांव में स्थित नियंत्रण में , स्वास्थ टीम कर रही कैंप

रायबरेली-गुलरिहा गांव में स्थित नियंत्रण में , स्वास्थ टीम कर रही कैंप

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - डायरिया प्रभावित गांव गुलरिहा में अब स्थित नियंत्रण में है । बीते 24 घंटे में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है । गांव के अभी भी स्वास्थ टीम कैंप किए हुए है ।
    ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव गुलरिहा मजरे सवैया धनी में अचानक डायरिया फैल गया था । देखते ही देखते एक ही दिन में दो दर्जन मरीज बीमार हो गया । जिसके बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया । गांव स्वास्थ टीम पहुंची किंतु हालात नियंत्रण से बाहर थे । अगले दिन भी पांच नए मरीज सामने आ गए । गांव के दवा का छिड़काव , हर घर दवा वितरण के साथ ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने के लिए प्रेरित किया गया । बुधवार को गांव में हालात सामान्य हो गए । एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है । पुराने मरीज भी स्वस्थ हो रहे हैं । ग्राम प्रधान ने लिखित रूप में स्वास्थ विभाग को दिया है कि अब नए मरीज नहीं है । उधर सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि गांव में स्थित सामान्य है , फिर भी स्वास्थ विभाग की टीम गांव में कैंप किए है , और मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है ।