Raibareli-पंडित रामदयाल ग्रीन सिटी के प्रबंधक के नेतृत्व में एक विशाल कावड़ यात्रा गोकर्ण घाट के लिए रवाना हुई।

Raibareli-पंडित रामदयाल ग्रीन सिटी के प्रबंधक के नेतृत्व में एक विशाल कावड़ यात्रा गोकर्ण घाट के लिए रवाना हुई।

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट;राम जी राय



सलोन- दर्जनों घुड़सवारों व गाजे बाजे तथा सैकड़ो दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ नवयुवक कांवरिया संघ की 29 वा जलाभिषेक के लिए कावड़ यात्रा गोकर्ण घाट के लिए रवाना हुई। रविवार को कस्बा के मानिकपुर रोड स्थित पंडित रामदयाल ग्रीन सिटी में एक विशाल कावड़ यात्रियों का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें ग्रीन सिटी के प्रबंधक गुड्डू पांडे द्वारा कावड़ यात्रियों को भगवा वस्त्र व जलपान कराकर सैकड़ो कांवड़ यात्रियों को जल भरने के लिए गोकर्ण घाट के लिए रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक कांवड़ यात्रियों के आगे आगे लगभग आधा दर्जन घुड़सवारों के साथ-साथ दर्जनों डीजे वह एक विशेष वाहन पर शिवजी की सजी हुई झांकी चल रही थी। कांवड़ यात्री मानिकपुर रोड से चलकर कस्बा सलोन के रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग से होते हुए जगतपुर मार्ग से गोकर्ण घाट के लिए प्रस्थान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी, सुरेश गुप्ता, गोलू रस्तोगी, अजय विश्वकर्मा, मुकेश शुक्ला, ग्राम प्रधान भवानीपुर, विमलेश मिश्रा, का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान रहा।