रायबरेली-तेज रफ्तार डंफर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा

रायबरेली-तेज रफ्तार डंफर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ के छात्र हुए घायल, एक की हालत गंभीर  जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बहराइच मार्ग पर तारौजा प्राथमिक स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के समय ई-रिक्शा में केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ के छात्र सवार थे, जो स्कूल से लौट रहे थे। ई-रिक्शा पलटने से करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। मौके पर बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कक्षा 7 के छात्र अभिनव की हालत गंभीर देखते हुए उसे AIIMS रायबरेली रेफर कर दिया गया। वहीं ई-रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।