Raibareli-सभी युवा एवं महिला तथा दिव्यांग जनों का नाम मतदाता सूची में नाम शामिल करना स्वीप का मुख्य उद्देश्य_एस.डी.एम

Raibareli-सभी युवा एवं महिला तथा दिव्यांग जनों का नाम मतदाता सूची में नाम शामिल करना स्वीप का मुख्य उद्देश्य_एस.डी.एम
Raibareli-सभी युवा एवं महिला तथा दिव्यांग जनों का नाम मतदाता सूची में नाम शामिल करना स्वीप का मुख्य उद्देश्य_एस.डी.एम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-राम जी

सलोन- रायबरेली-मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रायबरेली के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनाने लिए स्वीप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
आज तहसील सभागार सलोन मे उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय की अध्यक्षता मे विकासखंड स्तरीय अधिकारियों डिग्री कॉलेज महाविद्यालय राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य सभी नोडल माध्यमिक शिक्षा नेहरू युवा केंद्र प्रतिनिधि के साथ स्वीप गोष्ठी का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में सभी युवाओं के साथ-साथ महिलाओं एवं दिव्यांग जनों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यक्रम का संचालन करें साथ ही संस्थान में स्वीप का बैनर या वॉल पेंटिंग अवश्य कराए। 


तहसीलदार उमेश चंद्र ने कहा कि विभाग एवं शासन के अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वीप का भी संचालन करें। कार्यक्रम में तहसील स्वीप नोडल नायब तहसीलदार शंभू शरण पाण्डेय, अमित भारती, शीतला प्रसाद , निमिषा भारद्वाज अधिशासी अधिकारी, सूर्यकांत चौरसिया पूर्ति निरीक्षक, ललित कुमार बाजपेई, मनोरमा राजेश कुमार नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन एवं स्वीप कार्य योजन के बारे में विधिवत जानकारी स्वीप सहयोगी एस.एस पाण्डेय द्वारा दी गई।