रायबरेली-हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647



बछरावा रायबरेली। थाना स्थानीय पर आवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 24 नवंबर 2025 को प्रातः लगभग 8:30 बजे उसके परिवार के ज्येष्ठ एवं देवरगण संतोष कुमार, बृजेश कुमार व निर्दोष कुमार द्वारा पूर्ण नियोजित तरीके से घात लगाकर उसके पति अखिलेश कुमार व पुत्र नमन पर खेत पर पहुंचते ही फावड़ा एवं अन्य औजारों के साथ जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें अखिलेश कुमार के सिर पर गंभीर चोटे तथा पुत्र नमन के बाएं हाथ में भी चोट लगी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 619/2025 धारा 309(6)/110/118(1)/115(2)/352 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार की देर रात जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर राजामऊ मार्ग से थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमा अपराध संख्या की तरमीम धारा 109(1) व धारा 115(2)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हनुमान प्रसाद निवासी ग्राम राजामऊ थाना बछरावां जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह, आरक्षी प्रभाकर राजपूत की महती भूमिका रही।