रायबरेली-अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली-पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कुर्री थाना बछरावां जनपद रायबरेली को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र के दलथम्मन खेड़ा मार्ग से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 127/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया और 14 मार्च 2026 दिन शनिवार की देर रात जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक हरिमोहन सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक विकास कुमार, आरक्षी शमीम अहमद, आरक्षी मनोज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।