Raibareli-आखिर क्यों मज़दूर ने पुलिस कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप,पढ़िए पूरी खबर

Raibareli-आखिर क्यों मज़दूर ने पुलिस कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप,पढ़िए पूरी खबर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार में पुलिस का अमानवीय चेहरा रुपयों के लिए मजदूर को किया मरणासन्न,,

इनकाउंटर की दी धमकी , चार पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एसपी से शिकायत

ऊंचाहार-रायबरेली-स्थानीय पुलिस का आचरण अब अपराधियों जैसा हो गया है । पुलिस का ऐसा अमानवीय चेहरा सामने आया है , जिसे सुनकर लोग सिहर जाते हैं। पुलिस की  रुपयों की मांग पूरी न करने पर एक मजदूर को बुरी तरह यातनाएं दी गई । उसे इतना पीटा गया कि उसके नाक से खून बहने लगा , उसको इनकाउंटर की धमकी दी गई । उसका गुनाह क्या था , यह उस मजदूर को आजतक नहीं पता है । शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली के एक दरोगा और तीन सिपाहियों के विरुद्ध शिकायत की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव कंद रावा निवासी शिव कुमार दिहाड़ी मजदूर है । उनका आरोप है कि पांच दिन पहले वह मजदूरी करके घर जा रहा था । तभी शाम को ऊंचाहार चौराहे पर कुछ सिपाही उसके भाई बृजेश कुमार को पीट रहे थे । भीड़ देखकर वह भी रुका और भाई को पीटने का कारण जानना चाहा तो पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया । उसके बाद कोतवाली में उसे बुरी तरह यातनाएं दी गई । उसको इतना पीटा गया कि उसके नाक से खून बहने लगा । उसके बाद उसको बीस हजार रुपए देने को कहा गया । जब उसने रुपए देने में असमर्थता जताई तो उसको शांति भंग करने में चालान कर दिया गया । शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने पूरी आपबीती अधिकारियों को बताई है । उसने कोतवाली के एक दरोगा और तीन सिपाहियों के विरुद्ध एसपी को लिखित शिकायत की है । एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए सी ओ डलमऊ को निर्देशित किया है ।