रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बछरावां से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के आरके धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।