रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन हटिया मेले में उमड़ी भीड़ , जमकर हुई खरीदारी

रायबरेली-कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन हटिया मेले में उमड़ी भीड़ , जमकर हुई खरीदारी

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन क्षेत्र के कई स्थानों पर हटिया मेले में जमकर भीड़ उमड़ी । गोकना गंगा घाट पर इसी के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन भी हो गया । इस दौरान भीड़ ने खूब खरीदारी भी की , जिससे दुकानदारों की चांदी रही ।
      शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन परंपरागत रूप से हटिया मेला था । क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर क्षेत्र से लाखों की भीड़ जुटी । लोगों ने गंगा स्नान किया , पूजा अर्चना करके मेले का लुफ्त उठाया । मेले में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं और बच्चों की थी । क्षेत्र के सोहन सिंह की बाग और किसूनी सराय में हटिया मेले में भी दिन भर भीड़ जमा रही और लोग खरीदारी करते रहे ।


दूसरे दिन भी जाम से जूझते रहे श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन भी गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया मेला देखने वालों की भारी भीड़ रही जाम की स्थिति बनी रही। इससे पूर्व मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली और कार्तिकी पूर्णिमा की संध्या पर संस्था के संरक्षक सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ला मुख्य यजमान के सहयोग से भव्य गंगा महाआरती एवं दीपदान कर लोक कल्याण की कामना की गई ।आरती पूजन पंडित रमेश द्विवेदी ,जीतेंद्र द्विवेदी ने कराया ।अंत में समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने सभी को मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। उक्त अवसर पर  शशि प्रकाश शुक्ला, मुन्ना शुक्ला ,मंटू शुक्ला, रामचंद्र मिश्रा मनमाना ,,अर्पित कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। हटिया मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा जी की के दर्शन कर मेले में आए हुए झूले जलेबी चाट आदिकाल लुफ्त उठायाऔर गृह कार्य की सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री की खूब खरीदारी की।