रायबरेली-माय छोटा स्कूल में फहराया गया तिरंगा

रायबरेली-माय छोटा स्कूल में फहराया गया तिरंगा

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-नगर के गायत्री नगर स्थित माय छोटा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। बच्चों ने राष्ट्रगान का गायन किया। बाद में नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने स्कूल के उत्तरोत्तर प्रगति व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पहले स्कूल की संरक्षिका आशा महेंद्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल की व्यवस्थापिका मेनका कपूर ने विद्यालय की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि, आगंतुकों एवं अभिभावकों का आभार जताया।