रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार सचिन पुत्र देशराज उम्र 21 वर्ष निवासी गुलाब खेड़ा अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त मार्ग होते हुए अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह तिलेडा गांव के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास मौजूद राहगीरों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त युवक सचिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा घायल अवस्था में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 