पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

रायबरेली- दिनांक 31 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त हुए कुल 6 अधिकारी/कर्मचारीगणों 1.निरीक्षक सियाराम राजपूत (थाना ऊंचाहार), उपनिरीक्षक बंशी सिंह (थाना कोतवाली नगर), उपनिरीक्षक उदय प्रताप पांडे (थाना गुरबक्शगंज), स० पु० अरविंद कुमार तिवारी (रिजर्व पुलिस लाइन), अनुचर राजेंद्र (रिजर्व पुलिस लाइन) अनुचर जमुना (रिजर्व पुलिस लाइन) को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान, उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।