रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

रायबरेली-दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। बीते शनिवार की देर रात जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार वादी द्वारा थाना शिवगढ़ पर तहरीर देकर सूचना दी गई थी, कि उसकी पुत्री आँचल का विवाह 2 वर्ष पूर्व राजू निवासी ग्राम बैती थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। जिससे तंग आकर दिनांक 12 मई 2026 को उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 120/2026 धारा 80(2)/85/351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 मई 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से अभियुक्त व अभियुक्ता राजू (पति) पुत्र स्वर्गीय मोलहे एवं मालती (सास) पत्नी स्वर्गीय मोलहे निवासीगण ग्राम बैती थाना शिवगढ़ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर पंजीकृत उक्त मुकदमा अपराध संख्या से संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में  महिला उपनिरीक्षक मनीषा पटेल, महिला आरक्षी शिल्पकला, रि० महिला आरक्षी प्रभा, रि० आरक्षी अजय की महती भूमिका रही।