रायबरेली-केंद्रीय मंत्री से मिले राजा शिवगढ़, क्षेत्र की प्रमुख समस्या के लिए दिया पत्र

रायबरेली-केंद्रीय मंत्री से मिले राजा शिवगढ़, क्षेत्र की प्रमुख समस्या के लिए दिया पत्र

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। मंगलवार देर रात जनपद के पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिवगढ़ रियासत के राजा, राजा राकेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेटकर उन्हें रायबरेली जनपद से गुजरने वाले बांदा बहराइच राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित किए जाने हेतु पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से राजा राकेश प्रताप सिंह के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त बांदा बहराइच राजमार्ग जो रायबरेली जनपद से गुजरता है, जनपद में इसकी दूरी कुल 56 किलोमीटर है और यह राजमार्ग पाँच राष्ट्रीय राजमार्गों के संपर्क से निकलता है। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया की सर्व विदित है कि उक्त राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से राहगीरों की मौतें हो रही है जिसके कारण लोग आंदोलित हैं एवं राजमार्ग किनारे रहने वाले कुछ ग्रामीणों के द्वारा विगत माह सड़क जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए सख्त कार्यवाही की मांग भी की गई है। इसी कड़ी में उन्होंने नितिन गडकरी से उक्त राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में जल्द ही सम्मिलित किए जाने की गुजारिश की है, ताकि राहगीरों को उक्त राजमार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से निजात दिलाई जा सके।