रायबरेली लाखों रुपए के सौंदर्यीकरण के बावजूद भी रेलवे स्टेशन की विद्युत व्यवस्था बदहाल, यात्रियों ने दी प्रतिक्रियाएं
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली-कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन का विगत कुछ माह पूर्व अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण कराया गया। सरकार द्वारा लाखों रुपए की धनराशि बछरावां रेलवे स्टेशन को प्रदान कर उसकी व्यवस्थाओं को उत्तम बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। खैर स्टेशन का सौंदर्यकरण भी हो गया, परंतु अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन रविवार की देर शाम बछरावा रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके कारण वहां मौजूद यात्रियों ने जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश जाहिर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां रेलवे स्टेशन पर कई घंटे लाइट गायब देखी गई, इसके बाद वहां पर मौजूद यात्री राजकुमार, हरीश कुमार, सूरज, रामकुमार, शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों यात्रियों के द्वारा बताया गया कि वह काफी देर से रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए है, परंतु रेलवे स्टेशन पर विद्युत व्यवस्था बदहाल है, क्योंकि काफी देर से लाइट गायब है। साथ ही साथ यात्रियों के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि अगर इस रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण अमृत भारत योजना के तहत किया गया है, तो यहां के जिम्मेदारों के द्वारा स्टेशन पर लाइट की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। जो कहीं ना कहीं सरकार द्वारा स्टेशन को प्रदान किए गए लाखों रुपए के बजट को पानी में बहाने का काम है।

rexpress 