रायबरेली सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, परीक्षण के दौरान मृत घोषित
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज में सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका महिला ममता पत्नी अंजनी कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी पूरे अयोध्या मजरे दतौली थाना हरचंदपुर, जो की शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे के आसपास कुंदनगंज कस्बे में स्थित ग्रामीण बैंक में अपने निजी काम से अपने पुत्र के साथ आई हुई थी और वह सड़क पार कर दूसरी तरफ स्थित ग्रामीण बैंक जा रही थी। तभी वह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

rexpress 