रायबरेली: होटल के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी, अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़; 40 सिलेंडर बरामद

रायबरेली: होटल के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी, अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़; 40 सिलेंडर बरामद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल के गोदाम पर छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम होते हुए पाया गया। मौके से करीब 40 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा अन्य सामग्री बरामद कर जब्त कर ली गई।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। जांच में अवैध गैस रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी के साक्ष्य मिलने के बाद दो कारोबारियों के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए जिले में गैस एजेंसियों और संदिग्ध स्थानों की निगरानी व जांच तेज कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध गैस रिफिलिंग, जमाखोरी या गैस की कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बरामद सामग्री के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।