रायबरेली -टोल प्लाजा के निकट दो कारों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

रायबरेली -टोल प्लाजा के निकट दो कारों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, तथा दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। विदित हो कि बीते मंगलवार की देर रात्रि 11:00 के आसपास थाना क्षेत्र के चुरुवा के पास मंगलवार को तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कार पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारें काफी तेज गति में थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक कार पर सवार साकेत पुत्र हूलू उम्र 45 वर्ष तथा अप्सान पुत्र फुरकान उम्र 25 वर्ष निवासीगण रावतपुर जनपद शाहजहांपुर वही दूसरी कार पर सवार अभिषेक पुत्र गंगा प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी भदोखर जनपद रायबरेली के वाहनों की तेज रफ्तार होने के चलते दुर्घटना घटित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनो घायलो का डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर बछरावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।