रायबरेली-वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" को जनआंदोलन बनाने के दिए गए निर्देश*

रायबरेली-वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" को जनआंदोलन बनाने के दिए गए निर्देश*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

रायबरेली-  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, पौधरोपण स्थलों, जनसहभागिता एवं विभागवार दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई।
     बैठक में डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में वृक्षारोपण का लक्ष्य 2026-27 हेतु 5537972 निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत दिनांक 05 जून को 808000 वृक्षारोपण कराया गया तथा 12 जुलाई को जनपद में कराए जाने वाले वृक्षारोपण का लक्ष्य 4723800  है। 
         जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण महायज्ञ को केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी का महाअभियान बनाया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगरीय क्षेत्र, विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों को आमंत्रित कर उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
        उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। इसलिए पौधरोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की भी समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
        जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समय से पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी, सिंचाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी अनुश्रवण किया जाए तथा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित कर अधिकाधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।
        बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" को जनपद में ऐतिहासिक एवं सफल बनाया जाए।
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, डीएफओ प्रखर मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।