रायबरेली: एसपी रवि कुमार के औचक निरीक्षण से जगतपुर थाने में मचा हड़कंप

रायबरेली: एसपी रवि कुमार के औचक निरीक्षण से जगतपुर थाने में मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बुधवार को जगतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और पूरे थाना परिसर में गतिविधियां तेज हो गईं।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय तथा विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और अपराध संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं कार्यालयी कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
एसपी के औचक निरीक्षण को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे निरीक्षणों से पुलिस व्यवस्था में सुधार और कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलती है।