रायबरेली बंदर भगाते समय खेत में किशोरी को सर्प ने डंसा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के कलुईखेड़ा गांव में शनिवार शाम 5:30 बजे करीब धान की बेढ़ में बंदर होने की सूचना मिली तो किशोरी आंशिका उम्र 12 वर्ष अपने पिता विनोद के कहने पर बंदर भगाने के लिए गई, तभी मेड पर किसी सर्प ने उसके पैर में डस लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ते ही किशोरी चीखने चिल्लाने लगी, कुछ ही दूरी पर मौजूद पिता विनोद ने बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बताया कि किशोरी के पैर में सांप के काटने के निशान पाए गए हैं।

rexpress 