रायबरेली-तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की तीन नंबर युनिट बंद

रायबरेली-तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की तीन नंबर युनिट बंद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-शनिवार की सुबह एनटीपीसी परियोजना की तीसरी यूनिट में तकनीकी खराबी आने के चलते बंद हो गई। जिससे परियोजना का विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है।
      बिजली की बढ़ती मांगों के बीच एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सभी यूनिटों को उनकी क्षमता के अनुरूप संचालित कर विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। शनिवार की सुबह यूनिट नंबर तीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद परियोजना प्रबंधन को इस युनिट को बंद करना पड़ा। 210 मेगावाट विद्युत


 उत्पादन क्षमता वाली इस यूनिट के बंद होते ही इसका असर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पड़ा है। बताते चलें कि एनटीपीसी परियोजना मे यूनिट नंबर एक से लेकर पांच तक 210, 210 मेगावाट तो वहीं छठीं युनिट पांच सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली बनाई गई है। इस तरह से एनटीपीसी परियोजना से 1550 मेगा वाट बिजली का उत्पादन होता है। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कमल शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते यूनिट नंबर तीन को बंद किया गया है। जिसे दुरुस्त कराकर जल्द ही बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।