Raibareli-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 30 वां स्थापना दिवस

Raibareli-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार  मंडल ने मनाया 30 वां स्थापना दिवस
Raibareli-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार  मंडल ने मनाया 30 वां स्थापना दिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 30 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उ प्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरि सोनू वर्मा बीवी, जिला प्रभारी संदीप जैन, युवा महिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। 
मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 30 वर्षों के सफर के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में मंडल व्यापारियों के हितों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं हमारे मांग पड़ी सरकार ने 29 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया है जिससे व्यापारियों का


 सम्मान बढ़ा है ,जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने जिले के व्यापारियों को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। समारोह में व्यापारी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें संगीत के क्षेत्र में सत्येंद्र सिंह, आलोक चौधरी एवं व्यापारी कवियों के रूप में अभिषेक सिंह रूद्र, राघवेंद्र सिंह राघव, जमीर अंसारी एवं प्रदीप प्यारे को प्रतिभाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मेरे देश प्रेमियों, हम हिंदुस्तानी, अरे द्वारपालो, माना जनाब ने, बस एक सनम चाहिए आदि गीतों पर शानदार गायन किया गया। 
समारोह का संचालन  संदीप जैन ने किया ।कार्यक्रम में दरीवा तिराहा व्यापार मंडल से अध्यक्ष बच्चन लाल, रिंकू जयसवाल, मुकेश गुप्ता, अरूण बाजपई, दीपक श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव, दुर्गेश वर्मा, बीरेंद्र अग्रहरि, रंजीत बग्गा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पंकज साहू, विक्की सिंह, अंजनी गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, उषा किरन सिंह, प्रवीन अग्रवाल सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित है।