रायबरेली-बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर की अपनी जीवनलीला समाप्त,,,

रायबरेली-बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर की अपनी जीवनलीला समाप्त,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी  



ऊंचाहार-रायबरेली-लम्बे समय से बीमारी से परेशान युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के भीम का पुरवा मजरे अरखा गाँव का है, बताते हैं कि गाँव निवासी रामबहादुर का लड़का किशन 19 वर्ष काफी समय से पीलिया बीमारी से ग्रसित था,शनिवार की देर रात उसने दरवाजे पर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली, रविवार की सुबह परिजन जब सोकर उठे तो उसे नीम के पेड़ से लटकता हुआ पाया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और थोड़ी ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि बीमारी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।