रायबरेली-विश्व मिर्गी दिवस पर बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा

रायबरेली-विश्व मिर्गी दिवस पर बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा

-:विज्ञापन:-



जागरूकता के लिए बड़े हाथ, लिया संकल्प 

विश्व मिर्गी दिवस पर बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्सा 

डलमऊ रायबरेली - एपिलेप्सी मिर्गी रोग को लेकर लोगों में फैली हुई भ्रांतियां को दूर करने का संकल्प लिया गया जन जागरूकता के माध्यम से लोगों ने रैली निकालकर रोग के प्रति लोगों को सचेत किया, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने रोगियों के समुचित उपचार का संकल्प लिया। 
   रविवार को विश्व मिर्गी दिवस के उपलक्ष में डिलमा के संकट मोचन मंदिर से मुराई बाग तक जन जागरूकता रैली निकाली गई सुबह से ही बड़ी संख्या में कस्बे वासी एवं जाने माने कलाकारों के साथ स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी मौजूद रहे अपोलो मेडिकल्स हॉस्पिटल लखनऊ के न्यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रदीप गुप्ता के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिर्गी रोग को लेकर लोगों में फैली हुई भ्रांतियां एवं उनके उपचार के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज संभव है लोग जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी से बचाव कर सकते हैं। अंकल जी हेल्थ केयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य इस रोग से लोगों के प्रति फैली हुई भ्रांतियां को दूर करना था चिकित्सकों की माने तो यह कोई इलाज बीमारी नहीं है यदि समय रहते एवं उचित इलाज किया जाए तो इस पीड़ित रोगी अपना सामान्य जीवन जी सकता है लखनऊ से आए रेडियो मिर्ची कलाकार राज प्रजापति ने संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया एवं जागरूक किया कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथ में जागरूकता संदेश लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सीएचसी डलमऊ के चिकित्सा अधिकारी अभिषेक सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त और द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया इस मौके पर डॉक्टर प्रियंका गुप्ता अंजली गुप्ता दीप्ति गुप्ता राहुल गुप्ता राम गोपाल वैश्य घनश्याम संदीप मिश्रा सुधांशु त्रिवेदी एवं बड़ी संख्या में कस्बेवासी एवं