रायबरेली: अवैध स्मैक के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जनपद में अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मिलएरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई। साथ ही एक बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
मिलएरिया थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पंकज के खिलाफ पहले से 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 